हिंदी
महराजगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गत 10 फरवरी को जनपद के लगभग सभी ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया था लेकिन इस बार के सामूहिक विवाह में भारी गोलमाल की आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि सामूहिक विवाह के तहत नौतनवा ब्लॉक में 10 फरवरी को 141 जोड़ों ने सात फेरे लिए लेकिन डाइनामाइट न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सामूहिक विवाह योजना में कई आपात्र लोगों के भी शामिल हो गए।
आनन फानन में जिम्मेदारों ने जांच कि टीमें गठित कर खातों पर रोक लगा दिया है। 1 हफ्ते में जांच पूरी हो जाने पर खातों में पैसा रिलीज किया जाएगा।
Published : 17 February 2023, 2:31 PM IST
Topics : अपात्र खाता सीज गोलमाल जांच भ्रष्टाचार महराजगंज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामूहिक विवाह
No related posts found.