हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। आलम यह है कि चिलचिलाती धूप एवं अधिकांश इलाकों में चली लू के बीच रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। कुछ जगहों पर तो भीषण लू देखी गई। मुंगेशपुर में सर्वाधिक 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक गर्मी एवं भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। माह के अंतिम दिन यानी 31 मई को हल्की वर्षा की संभावना भी जताई गई है।
मुंगेशपुर और नजफगढ़ इलाके दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म रहे। इन दोनों ही जगहों का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकार्ड किया गया। इसके अलावा नरेला का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में 15 मई के दिन मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री और नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
Published : 27 May 2024, 12:18 PM IST
Topics : 48 3 degrees Celsius Delhi Heat wave Mungeshpur new record तापमान 48 3 डिग्री दिल्ली नया रिकॉर्ड भीषण गर्मी मुंगेशपुर