Health Tips: सर्दी में रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से होने वाले इन फायदों के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग

डीएन ब्यूरो

सर्दी के मौसम में हमे खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। सर्दियों में हमारे लिए बहुत जरूरी होता है कि हम कुछ गरम चीज़ों का सेवन करें। बादाम उनमें से एक है। सर्दी में रोजाना बादाम खाने से कई चमत्कारी फायदे होते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें उन फायदों के बारे में।

बादाम खाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे

सर्दी के मौसम में रोजोना बादाम का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। इसमें पाए जाने वाले मिनरल, विटामिन, जिंक, कैल्शियम आदि स्वास्थय के लिए काफी लाभदायक है।

बादाम खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती

भीगे हुए बादाम खाना स्किन के लिए अधिक लाभकारी होता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण पाये जाते हैं। इसलिए सुबह-सुबह भीगे बादाम खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

वजन घटाने में मददगार

आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में बादाम को पानी में भिगो कर खाने से वजन घटाया जा सकता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जो भूख को रोकने में काफी मदद करता है।

बादाम दिल की बामीरयों को करता है दूर

भीगे बादाम खाने से पाचन क्रिया भी संतुलित रहती है। इसके साथ ही यह दिल की बीमारियों को भी दूर रखता है।

हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता बादाम

भीगा हुआ बादाम खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वैज्ञानिकों की माने तो भीगा हुआ बादाम खाने से खून में अल्फाल टोकोफेरॉल की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।

बादाम

बादाम में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है, जो बढ़ती उम्र को कंट्रोल करता है।








संबंधित समाचार