हिंदी
महराजगंज: धानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार पड़ा हुआ है। यहां की एक्सरे मशीन चार माह से खराब है, जिस कारण मरीजों को एक्सरे मशीन का लाभ नहीं मिल रहा है। यहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र मे आने वाले मरीजो को एक्सरे जांच कराने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजो को एक्सरे जांच कराने के लिए कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है ।
स्वास्थय केंद्र मे लगी एक्सरे मशीन चार महीने भी सही से नहीं चली और खराब हो गयी।
सीएचसी अधीक्षक ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की एक्सरे मशीन को खराब हुऐ 4 माह से अधीक समय हो गया है। | इसकी सुचना अधिकारियों को दे दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ ।
Published : 22 February 2023, 10:58 AM IST
No related posts found.