हिंदी
जींद: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह के मुताबिक, जुलाना थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मासूम शर्मा, उनके भाई विकास व दीपक, पिता बालकराम, मां शकुंतला, हरिओम व प्रवीन और 20 अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: बलिया में लापता महिला का शव अस्पताल की लिफ्ट से बरामद
अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
यह भी पढ़ें: हैवानियत! पिता ने 3 महीने की बेटी की गला दबा कर दी हत्या
सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
गायक मासूम शर्मा पर पहले भी महिला से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं।
Published : 27 January 2024, 5:44 PM IST
Topics : assault fir Haryana Masoom Sharma गायक छेड़छाड़ मारपीट मासूम शर्मा हरियाणवी