Happy Children’s Day: नेहरु जयंती आज, देश और दिग्गज नेता कर रहे याद, जानिये देश के पहले पीएम के बारे में

आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन। उनकी जयंती यानी 14 नवंबर को हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 November 2023, 11:30 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आज यानी 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। उनकी जयंती हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है। बच्चों से लेकर, युवा और दिग्गज नेता पंडित ने

हरू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के अधिकारों और एक सर्व-समावेशी शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे। वे बच्चों को बेहद प्यार करते थे और उन्हें राष्ट्र का भविष्य कहते थे। इसलिये बच्चों के बीच वे चाचा नेहरू के रूप में भी लोकप्रिय हैं। इस दिन देश भर के स्कूल बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं, उन्हें उपहारों से भी नवाजा जाता है। 

1889 में जन्म

देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान निधन हो गया था।

पीएम के रूप में सबसे लंबे समय तक किया काम

नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

सोनिया गांधी और खड़गे ने शांतिवन जाकर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दिल्ली में शांतिवन स्मारक पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, 'अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है।'

पीएम मोदी ने इस तरह किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।'

भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा, 'भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा था नागरिकता, देश की सेवा में होती है। उनके प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जवाहर लाल नेहरू को याद किया और उन्हें एक सोच बताया।

नेहरू एक विचारधारा की तरह, हर दिल में

राहुल गांधी ने लिखा पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं - स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहर' के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।

Published : 
  • 14 November 2023, 11:30 AM IST

Related News

No related posts found.