
गोरखपुर: हाल ही में गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने बीते शुक्रवार को चोरी के आरोप में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 वाहन और नकदी बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में #gorakhpurpolice द्वारा एक लूटेरा 02 वाहन व नगदी सहित गिरफ्तार । @Uppolice pic.twitter.com/1F9nqXVKqH
— GORAKHPUR POLICE (@gorakhpurpolice) February 1, 2019
लूट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी का नाम हनुमान पाण्डेय पुत्र रामनिवास पाण्डेय है जो राप्तीनगर थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस को दो चोरी किए गए वाहन मिले हैं।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दोहरे हत्याकांड के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार
बरामद किए गए वाहनों में एक हीरो होण्डा स्पलेण्डर और दूसरी बिना नंबर की स्कूटी (होण्डा एक्टिवा) है। आरोपी के पास से 10500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। लूट के आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Published : 2 February 2019, 12:30 PM IST
Topics : Gorakhpur uttar pradesh आरोपी उत्तर प्रदेश क्राइम गोरखपुर चोरी लूट