हिंदी
कैम्पियरगंज (गोरखपुर): तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण कल बुधवार को सोनौली हाइवे पर एक विशाल साखू की पेड़ गिर गया। यह पेड़ टूटकर वहां से गुजरने वाली 33 हजार केवी की विद्युत लाइन पर गिरा, जिससे पूरे तार टूट गये और राजमार्ग भी बाधित हो गया।
सोनौली हाइवे पर जंगल ट्रीट के पास 33 हजार केवी लाइन के तार टूटने से विद्युत खम्भा भी झुक गया। इस कारण वहां आवागमन बाधित होने के साथ ही पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सड़क पर चार पहिया और दो पहियों वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।
जंगल में साखू सागौन के कई पेड़ों के गिरने की भी खबर है। पेड़ को काटकर किसी तरह आवागमन बहाल किया गया। बिजली के टूटे तारों को ठीक करने में बिजली कर्मचारी जुटे है। उम्मीद है कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
Published : 27 August 2020, 2:05 PM IST
Topics : आंधी तूफान कैम्पियरगंज गोरखपुर बारिश बिजली राजमार्ग विद्युत लाइन
No related posts found.