हिंदी
गोरखपुर: दो दिन बाद होली का पर्व है। ऐसे में शासन प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो चुकी है। इसी बीच नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ गोरखपुर में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोरखपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, नौसढ़ चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से नौसढ़ चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की देर रात अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें कई लोग नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पाए गए।
कई वाहन चालकों का किया चालान
पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वाले कई वाहन चालकों का चालान किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने वालों का भी चालान किया गया। नौसढ़ चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
Published : 12 March 2025, 12:44 PM IST
Topics : Dynamite News Gorakhpur News Gorakhpur Todays News Gorakhpur Trending News Holi Gorakhpur News Holi News traffic rules UP News UP Todays News UP Trending News