गोरखपुर: बोरे में मिली 18 साल की लड़की की लाश, रेप के बाद बेरहमी से हत्‍या की आशंका, क्षेत्र में सनसनी

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के बारा नगर कैनाल के पास बोरे में बंद 18 साल की युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई। लड़की की बेरहमी से हत्या और उसके साथ रेप की आशंका जतायी जा रही है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 8 January 2021, 11:43 AM IST
google-preferred

गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र के बारा नगर कैनाल के पास से बोरे में बंद एक युवती की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लड़की से शरीर पर चोट के कई निशान है और उसकी गर्दन टूटी हुई। लड़की की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में बंद कर यहां फैंका गया। आशंका जतायी जा रही है कि रेप के बाद लड़की की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

बोरे में बंद युवती का शव बारा नगर कैनाल के लहमतिया पुलिया के साइफन में बरामद किया गया। युवती की पहचान नहीं हो पाई। गुरुवार की सुबह खेत में पानी चलाने के लिए नहर पर गए एक किसान ने जब कुत्तों को शव नोचते देखा तो बोरे में लाश होने का पता चला। किसान शोर मचाते हुई स्थानीय लोगों को मामले की सूचना दी। उसके बाद सूचना पर सीओ व कोतवाल तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आस-पास के गांव के लोगों के जरिये पहचान की कोशिश की पर किसी तरह की पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ रेप और हत्या की घटना को कहीं और अंजाम दिया गया और उसके बाद शव को उक्त स्थान पर ठिकाने लगाया गया है। लड़की का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा कई लोगों से पूछताछ किये जाने के बाद भी लड़की के बारे में किसी तरह की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।

बताया जा रहा है कि युवती पर कई चोट के निशान है। उसकी गर्दन भी टूटी हु है। समझा जाता है कि लड़की की बेरहमी से हत्या की गई है। वहीं रेप की भी आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह के साथ रेप की पुष्टि हो पाएगी। मृतका की पहचान न होने पर 72 घंटे तक लाश मोर्चरी में रखी जाएगी।

एसपी दक्षिणी, विपुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लड़की के शव को देखने से लग रहा है कि युवती की कहीं और हत्या की गयी और शव को बोरे में भरकर यहां फेंका गया है। फोरेंसिक टीम ने सेंपल लिए हैं। डॉग स्वायड टीम ने भी जांच की है। युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामला का खुलासा किया जाएगा।
 

Published : 
  • 8 January 2021, 11:43 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement