सोने के भाव में बड़ी गिरावट, जानिए सर्राफा में आज का भाव

सोने के भाव में आज बड़ी गिरावट आ गई हालांकि चांदी के भाव में तेजी रही। आज कमजोर वैश्विक संकेतों का सोने के रेट पर असर पड़ा। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में जानिए सोने, चांदी का सर्राफा में भाव।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 January 2019, 3:51 PM IST

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट और स्थानीय जेवराती माँग में नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 80 रुपये फिसलकर 33,220 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालाँकि, 180 रुपये की बढ़त के साथ 40,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी।

यह भी पढ़ें: इस साल भारतीय कर्मचारियों के वेतन में हो सकती है 10 फीसद की वृद्धि 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल हुआ सस्ता, लेकिन बढ़ गए डीजल के दाम, जानें क्या है आज का भाव 

दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध का हल निकलने की उम्मीद से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 7.25 डॉलर लुढ़ककर 1,284.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 7.70 डॉलर की गिरावट में 1,284.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 

Published : 
  • 18 January 2019, 3:51 PM IST

No related posts found.