हिंदी
नयी दिल्ली: विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 408 रुपये टूटकर 52,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।.
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 594 रुपये के नुकसान से 61,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।(भाषा)
Published : 21 November 2022, 5:22 PM IST
Topics : 408 594 एचडीएफसी सिक्योरिटीज चांदी नयी दिल्ली सर्राफा बाजार सोना
No related posts found.