टोल प्लाजा पर वाहन चैकिंग के दौरान 8.61 करोड़ की सोने की छड़ें बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों के साथ महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 April 2023, 12:25 PM IST
google-preferred

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फटकपुर के पानीकौरी टोल प्लाजा पर एक वाहन को रोका।

अधिकारियों के मुताबिक, असम से कोलकाता की ओर जा रहे इस वाहन में सोने की 13 छड़ें मिलीं।

उन्होंने बताया कि सोने की छड़ों के साथ मिजोरम के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 8 April 2023, 12:25 PM IST

Related News

No related posts found.