Mumbai: गोदाम में तड़के लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के गोरेगांव स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम में बृहस्पतिवार की तड़के आग लग गई। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Updated : 5 March 2020, 11:17 AM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम में बृहस्पतिवार की तड़के आग लग गई। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर रोड के पास औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदाम में तड़के आग लग गई।

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आतंकवाद का समर्थन करने वालों को जिम्मेदार ठहराने का दोनों देशों ने लिया संकल्प

अधिकारी ने कहा दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू कर लिया गया। आग में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)
 

Published : 
  • 5 March 2020, 11:17 AM IST

Advertisement
Advertisement