सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवायें सामान्य: दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवायें सामान्य एवं बहाल हो चुकी हैं।

Updated : 21 December 2019, 10:39 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली:  दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवायें सामान्य एवं बहाल हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: DMRC ने लिया बड़ा फैसला, मेट्रो में यात्रियों को अब नहीं करना पड़ेगा भीड़ का सामना

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा, “सुरक्षा के साथ सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोल दिये गए हैं। सभी स्टेशनों पर फिर से सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो ने पहले जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और अपराह्न बाद तक कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था।  (वार्ता)

Published : 
  • 21 December 2019, 10:39 AM IST

Advertisement
Advertisement