हिंदी
महराजगंज: फरेंदा विकासखंड के फरेंदा बुजुर्ग में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में भारी मात्रा में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस मार्ग से जिम्मेदारों का हमेशा आना जाना लगा रहता है लेकिन किसी का ध्यान इस गंदगी पर नहीं जाता है।
स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा भी यहां की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस गंदगी से बीमारियां भी पनप रही हैं। जिसकी चपेट में विद्यालय के बच्चे कभी भी आ सकते हैं। क्यूकी बच्चे इसी गंदगी के बगल से हो कर प्रतिदिन विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। यहां से उठने वाली बदबू से भी बच्चे परेशान रहते हैं।
क्या बोले प्रधानाध्यापक?
प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्यालय परिसर हमेशा साफ-सुथरा रखा जाता है। बाहर यदि कचरा है तो इसकी जानकारी नहीं है। अब तक किसी ने शिकायत भी नहीं की। शीघ्र ही सफाई कराने की व्यवस्था की जाएगी।
Published : 5 January 2023, 3:50 PM IST
No related posts found.