हिंदी
काहिरा: मिस्र में काहिरा के बाहर गीजा पिरामिड के पास बम विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। मरने वालों में 3 वियतनाम के पर्यटक शामिल है। वहीं 1 मिस्र का टूअर गाइड है।

भी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इससे पहले ISIS ऐसे कई हमलों को अंजाम दे चुका है। इस हमले में घायल हुए सभी लोग वियतनाम के बताये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटकों से भरी इस बस में 17 यात्री सवार थे, जिसपर हमलावरों ने बम फेंका।
Published : 29 December 2018, 9:36 AM IST
Topics : काहिरा गीजा पिरामिड प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बम धमाका मिस्र
No related posts found.