हिंदी
कानपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को कानपुर पहुंचे इस दौरान कन्नौज सांसद डिंपल यादव भी मौजूद साथ में रही।


गौरतलब है कि पूर्व सपा विधायक लाल सिंह तोमर के बेटे की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है जिसको लेकर तोमर ने अपने आवास पर रिसेप्शन का आयोजन किया था, इसी कार्यक्रम में पूर्व सीएम अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कानपुर पहुंचते ही सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौर गयी और सभी समर्थक और कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक लाल सिंह तोमर के घर पहुंचकर अखिलेश और डिंपल यादव का भव्य स्वागत भी किया।
Published : 8 May 2017, 2:04 PM IST
No related posts found.