हिंदी
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें एक शांत स्वभाव वाला ऐसा व्यक्ति बताया जिससे हर कोई मिलना पसंद करेगा।

स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में स्मिथ ने कहा, “विश्व क्रिकेट में शायद ही कोई खिलाड़ी हो जो धोनी के साथ मिलना नहीं चाहेगा। वह अपने काम पर ध्यान देना पसंद करते हैं। धोनी काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। हमारी टेलीफोन पर काफी बातचीत होती है। (वार्ता)
Published : 12 July 2020, 7:30 PM IST
Topics : cricket MS Dhoni South Africa क्रिकेट खेल ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रिका पूर्व कप्तान भारत महेंद्र सिंह धोनी