हिंदी
नयी दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का आज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया।वह 75 वर्ष के थे।
शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘पापा नहीं रहे।’श्री शरद यादव का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था
शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। किसान के घर जन्मे शरद पढ़ने लिखने में काफी तेज थे।
उन्होंने बिहार के मधेपुरा लोकसभा से चार बार सांसद बने। इसके मध्यप्रदेश के जबलपुर से दो बार सांसद चुने गए। वह उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी एक बार लोकसभा बने।(वार्ता)
Published : 13 January 2023, 11:00 AM IST
No related posts found.