महराजगंज नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

महराजगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व अधिशासी अधिकारी की संदिग्ध में मौत हो गया है। जानिए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 April 2024, 11:26 AM IST
google-preferred

महराजगंज:  नगर पालिका परिषद महराजगंज के अधिशासी अधिकारी रहे आलोक कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव संधिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार आलोक कुमार सिंह महराजगंज नगर पालिका परिषद के 2020 से 2022 तक ईओ रहे। उसके बाद उनका तबादला हो गया।

यह मूल निवासी आजमगढ़ के रहने वाले थे। इनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। कुछ महीने पहले इनके पत्नी का भी निधन हो गया था तब से यह कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे।

यह अपने पीछे दो बच्चियों को छोड़ कर गए है। इनके दुखद निधन पर नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार मिश्रा, सभासद समेत कर्मी शोक व्यक्त किए है।