
नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने इसे 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला लिया था। अब बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल को लेकर बड़ी बात कही है।
यह भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने बताया CSK की कामयाबी का राज, धोनी को लेकर कही ये बात..
उन्होंने बताया, "अगर मैं खासकर इस बारे में बात करूं तो जब पूरी दुनिया में हर जगह जीवन ही स्थिर हो गया है तो ऐसे में खेल कहां पर ठहरता है। इसका भविष्य कैसा दिख सकता है।" आपको खिलाड़ी कहां से मिलेंगे, खिलाड़ी यात्रा कहां से करेंगे। यह तो बेहद साधारण कॉमन सेंस की बात है, पूरी दुनिया में किसी भी तरह से खेल के पक्ष में इस वक्त कुछ भी नहीं है, आईपीएल तो भूल ही जाइए।"
यह भी पढ़ें: एक महीने 5000 लोगों को खाना खिलाएंगे सचिन
आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन भारत सरकार के कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी वीजा निलंबित करने और विदेशी खिलाड़ियों के भारत आने पर रोक लगाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था।
Published : 12 April 2020, 5:13 PM IST
Topics : BCCI cricket Saurav Ganguly sports आईपीएल क्रिकेट खेल सौरव गांगुली