
महराजगंज: नगर के बीचोबीच बन रहे हाईवे निर्माण के दौरान एक बार फिर से इंजीनियरो और ठेकेदारों की मनमानी देखने को मिल रही है। आज सुबह ही नगर सहकारी बैंक के सामने एक हरे-भरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया है। जिससे वहां की हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इंजीनियरो और ठेकेदारों की मनमानी से वहां की हरियाली को कितना नुकसान हो रहा है इस बात से बेपरवाह जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब ही नहीं है।
इन्हें किसी से कुछ लेना-देना नहीं एक तो नगर के लोगों के आशियाने उजड़ रहें हैं और दूसरी ओर अपने मनमानी करने में मदमस्त इंजीनियर और ठेकेदार नगर के प्राकृतिक हरियाली का विनाश करने में जुटे हुए हैं। जबसे नगर में हाईवे निर्माण कार्य शुरू हुआ है तब से हजारों हरे- भरे पेड़ों को इन्होंने काट फेंका है।
Published : 26 August 2019, 12:39 PM IST