Maharajganj Flood: यूपी के महराजंगज में बाढ़ का कहर जारी, कई गांवों का संपर्क कटा, देखिये वीडियो बाढ़ से किस तरह जूझ रहे लोग

उत्तर प्रदेश के महराजंगज में बाढ़ का कहर जारी है। जनपद के कुछ क्षेत्रों में कई गांवों का संपर्क कट गया है। डाइनामाइट न्यूज टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। रिपोर्ट में देखिये बाढ़ से किस तरह जूझ रहे हैं लोग

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 August 2021, 3:10 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजंगज जनपद पिछले कुछ दिनों से बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भारी आफत के साथ बह रहा है। कई गांवों का संपर्क कट चुका है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। चारों ओर जलमग्न दृश्य दिखाई दे रहे है। डाइनामाइट न्यूज ने बाढ़ से घिरे कई गावों का दौरा किया और वहां के लोगों का हालचाल जानने के साथ ही राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को लेकर काफी शिकायतें है। लोगों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में सभी ने मुंह मोड़ लिया है।  

बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया तथा सहजनवा बाबू के कई गांव जैसे नौडि हवा मुडि़यारी, कटहवा आदि टोले घोघी व राप्ती नदी के तट पर स्थित है। इसलिये यहां बाढ़ का प्रकोप चरम पर है। यहां के सभी संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं और स्थानीय लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। घर की दीवारों के पास तक पानी भर गया है। गांव से किसी तरफ निकलना मुश्किल हो गया है सभी रास्तों पर पानी की तेज धारा बह रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ जगहों पर थोड़ा थोड़ा बांध भी टूट गया है, जिससे खतरा बढ़ सकता है। इन सभी गांव में काफी जलजमाव देखने को मिल रहा है। गांव के लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं। लोगों को बाजार से आवश्यक वस्तुओं तथा दवाओं की खरीदारी में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ग्रामीण लोगों का कहना है काफी दिनों से हम लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि व सरकार के अफसर अभी तक हमारी मुसीबत देखने नहीं आये और ना ही कोई मदद मुहैया कराई गई। हम लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया हैं। संकट में इस तरह की उपेक्षा से लोगों में काफी रोष है।