
ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दो लग्जरी कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गिर गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार 3 महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची। आनन-फानन में थाना दादरी पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब चार बजे के आस-पास सड़क हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार पांच लोग घायल हो गए। इन घायलों में 3 महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
पुलिस को घटना की जानकारी कीया कार में सवार चालक पवन कुमार ने दी। कार चालक पवन कुमार ने बताया कि वह हापुड़ से फरीदाबाद जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेजी थी कि उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे एक फॉर्च्यूनर कार से जा टकराई, जिससे उनकी कार और फॉर्च्युनर दोनों हाईवे से नीचे गिर गईं। फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों को ज्यादा चोट नहीं आई थी। वह अपनी अन्य गाड़ियों में सवार होकर मौके से चले गए थे।
उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती घायल
किया गाड़ी में पवन कुमार के साथ उनकी माता, पत्नी बहन और छोटे भाई की पत्नी सवार थी। सभी सामान्य रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना दादरी पुलिस की तरफ से अग्रिम विधिक कारर्वाई की जा रही है।
Published : 12 December 2024, 5:16 PM IST
Topics : Dadri Police Station Dynamite News Fortuner Greater Noida Greater Noida Eastern Peripheral Expressway Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash Road Accident UP News