Tata और Mahindra के बाद Toyota ने घटाए कारों के रेट, Fortuner हुई साढ़े तीन लाख रुपये सस्ती, जानें बाकी की कीमत
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हालिया जीएसटी कटौती का फायदा ग्राहकों को देने का एलान किया है। Fortuner से लेकर Glanza तक गाड़ियों की कीमत में 3.49 लाख तक की गिरावट की गई है। त्योहार से पहले यह कदम ग्राहकों के लिए राहत और डीलरशिप्स के लिए बूस्ट साबित हो सकता है।