हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार बनारस से बरामद हुई है। फॉर्च्यूनर कार 18 -19 मार्च की रात दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी।
पुलिस ने बड़कल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे। बड़कल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली। फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर और लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे। डिमांड पर कार चुराई थी।
Published : 7 April 2024, 9:38 AM IST
Topics : Banaras Delhi Fortuner JP Nadda stolen चोरी जेपी नड्डा दिल्ली फॉर्च्यूनर बनारस