हिंदी
मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को सात अगस्त तक राजकीय रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।
यह घटना सोमवार को सुबह पालघर स्टेशन के समीप जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी एवं आरपीएफ में सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा तथा तीन अन्य यात्रियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उसका हथियार भी बरामद कर लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
Published : 1 August 2023, 4:03 PM IST
Topics : आरपीएफ कांस्टेबल आरोपी पुलिस हिरासत महाराष्ट्र मुंबई
No related posts found.