मिर्जापुर में आग का तांड़व, दयानंद कन्या विद्यालय के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग

देशभर में भीषण गर्मी का टॉर्चर जारी है, साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी के कारण आग का तांड़व भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 June 2024, 5:06 PM IST
google-preferred

मिर्जापुर: देशभर में भीषण गर्मी का टॉर्चर जारी है, साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी के कारण आग का तांड़व भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हैं, जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा किनारे महर्षि दयानंद कन्या विद्यालय के पास झाड़ियों में भीषण आग लग गई।  

देखते ही देखते आग ने स्कूल के आस पास लगे सभी पेड़-पौधो को अपनी आगोश में ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार दूर दूर तक फैल गया। आग की इस घटना से स्कूल के आस पास को हरा भरा क्षेत्र जलकर खाक हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आग का विकराल रुप देख आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Published : 
  • 19 June 2024, 5:06 PM IST

Advertisement
Advertisement