Amethi: स्कूल में खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी भयंकर आग, कई लोग झुलसे

डीएन ब्यूरो

अमेठी के एक स्कूल में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



अमेठी: अमेठी के तिलोई के प्राथमिक विद्यालय फूला में दिन का खाना बनाते समय एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। लोगों की चीख पुकार के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस: दुर्घटना में घायल पीड़िता की हालत में ज्यादा सुधार नहीं: डॉ. संदीप तिवारी

स्कूल के किचन में लगी आग

दिन का खाना बनाते वक्त अचानक से सिलेंडर में आग लग गई जिसे बुझाने के चक्कर में रसोइया सियालली 60 वर्ष पत्नी राम केवल, मीरा देवी 32 वर्ष पत्नी रोहित गम्भीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार पर पहुंचे गांव वाले शिक्षा मित्र ,प्रधानाध्यापक की सक्रियता से सभी बच्चों को विद्यालय से सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन बच्चों को बचाने के चक्कर मे शिक्षा मित्र सन्दीप शुक्ल 30 वर्ष, प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा 36 वर्ष, सहायक अध्यापक सन्तोष कुमार 32 वर्ष  भी आग की लपटों में आ गए। जब कि इस घटना में बचाव करने आया गांव के जगदीश कुमार भी झुलस गए है।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: मामूली सी बात पर दबंगो ने पति पत्नी को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

आग में झूलसे लोग

सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार श्रद्धा सिंह के साथ फायर ब्रिगेड भी पहुंची। उसी समय सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में भर्ती करवाया गया। जहां सभी की हाल गंभीर बताई जा रही है। जिन लोगों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है, उन्हें पट्टी करके घर भेज दिया गया है।










संबंधित समाचार