हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के खजूरी स्थित पुलिस के वजीराबाद ट्रेनिंग सेंटर में आग लग गई। यह आग ट्रेनिंग सेंटर के मालखाने में लगी है। घटना रविवार सुबह की है। सूचना मिलने के बाद काफी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हैं।
करीब 345 गाड़ियां जलीं
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ट्रेनिंग सेंटर के मालखाने में खड़ी क़रीब 345 गाड़ियां जलकर खाक हो गई है। अभी तक करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने का स्पष्टीकरण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। जनप्रतिनिधि भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
Published : 6 April 2025, 9:48 AM IST
Topics : Crime in Delhi delhi hindi news Delhi News Delhi Police Delhi Police Commissioner Delhi Police Station Dynamite News Wazirabad Police Wazirabad police station