हिंदी
चेन्नई: तमिलनाडु में उत्तरी चेन्नई के मनाली में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) की रिफाइनरी में शनिवार को आग लग गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार तमिलनाडु अग्नि एवं बचाव सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सीपीसीएल के इस केंद्र में आग लगने के बाद वहां से धुंआ निकलने लगा तथा कंपनी की अपनी अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने आग बुझायी।
उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी ने जैसे ही हमें (आग लगने की) सूचना दी, हम हरकत में आ गये। जब हम आग बुझाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका फोन आया कि आग बुझा दी गयी है।’’
आग की इस घटना के संबंध में कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझा दी गयी है और हम इस हादसे को लेकर एक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’
Published : 16 December 2023, 5:17 PM IST
No related posts found.