हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 26 साल की हो गई है। उनके बर्थडे के मौके पर करण जौहर ने आलिया को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, फिल्म कलंक से आलिया भट्ट का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है।
पोस्टर को करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है साथ ही कैप्शन में लिखा साहस को इस कदर कभी खूबसूरत नहीं देखा। मिलिए कलंक की रूप से। जारी किये गये नये पोस्टर में आलिया काफी खूबसूरत लग रही है।

इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है जो इससे पहले करण जौहर के लिए '2 स्टेट्स' बना चुके हैं। इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर व एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगे।
Published : 15 March 2019, 3:20 PM IST
No related posts found.