हिंदी
ओडिशा: भद्रक जिले में एक महिला पुलिसकर्मी को अपनी महिला साथी पत्रकार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक वरुण गुन्थुपल्ली ने बताया कि चूड़ामणि मरीन पुलिस थाने में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात आरोपी महिला पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया गया है।
महिला पत्रकार (27) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, 'हम पति-पत्नी के रूप में लिव-इन रिलेशनशिप में थे। उसने नवंबर 2021 में पुरी में भगवान जगन्नाथ के सामने मुझसे शादी करने का वादा किया था। उसने मेरे खाते से पैसे भी निकाले थे। मुझे बाद में पता चला कि उसकी शादी जाजपुर जिले की एक और महिला पुलिसकर्मी से हो गई है।'
महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि 31 मार्च को जब उसने शादी के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की गई।
उन्होंने बताया, 'उसने मुझे यौन प्रताड़ना भी दी और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।'
उन्होंने आरोप लगाया कि एएसआई के कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे।
अधिकारी के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच के आदेश दिए गए और रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जमानत मिल गई।
Published : 5 April 2023, 9:23 AM IST
No related posts found.