पटना: बिहार के हाजीपुर से एक बहुत ही अजब-गजब वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपनी बेटी के गायब होने पर उसकी किडनेपिंग की FIR दर्ज करवाई है। वहीं दूसरी तरफ लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियों पोस्ट कर इस FIR को झूठा बता रही है।
दरअसल इस मामले की शुरुआत एक वायरल वीडियो से होती है। जिसमें एक लड़की खुद की किडनैपिंग की FIR को झूठा बता रही है। इसके साथ ही लड़की वीडियो में पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। लड़की ने अपने पिता से उसे परेशान न करने के लिए अपील की है।
इस वायरल वीडियो की जांच में ये पता चला कि ये लड़की गोरौल थाने के मलिकपुरा की निवासी है। कुछ दिन पहले ही इस लड़की के पिता ने गोरौल थाने में अपनी बेटी के अपहरण की FIR दर्ज करवाई थी।
पिता की FIR दर्ज होने के बाद लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस अपडेट करते हुए लिखा- GOT MARRIED. इसके बाद लड़की ने वीडियो शेयर कर खुद को बालिग भी बताया। इसके साथ ही लड़की ने कहा कि उसके किडनैप होने की FIR झूठी है।
इस वायरल वीडियो में लड़की एक लड़के के साथ दिख रही है। लड़की कहती है कि उसने अपनी पसंद से लड़के से शादी की है और वो खुश है। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की गायब है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर पूरी सच्चाई का पता लगाने का काम कर रही है।

