हिंदी
फतेहपुर: सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अल्लीपुर बहेरा निवासी जगरूप के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जगरूप के खिलाफ वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना के एक मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय ने अभियुक्त के खिलाफ वारंट जारी किया था, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा था।
टीम ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेकानंद, उपनिरीक्षक उत्कर्ष मिश्रा, कांस्टेबल हरिश्चंद्र और कांस्टेबल बिरजू यादव शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।
Published : 22 March 2025, 5:25 PM IST
Topics : crime news Crime News Todays Fatehpur Fatehpur Big News Fatehpur Crime News fatehpur rodays news Latest News police UP Crime News