फतेहपुर: खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, जानिये किस गेम में कौन बना विजेता

डीएन ब्यूरो

फतेहपुर जनपद के रामकिशोर इंटर कॉलेज बौंडर मे खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

विजेता छात्राओं को पुरुष्कार वितरित करते प्रबंधक सुलखान सिंह यादव
विजेता छात्राओं को पुरुष्कार वितरित करते प्रबंधक सुलखान सिंह यादव


असोथर (फतेहपुर): नगर पंचायत अशोथर में जिला युवा कल्याण अधिकारी गोपेश पांडेय के निर्देशनुसार नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) की तरफ से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिता क्रमशः वॉलीबॉल, कब्बडी, खो-खो प्रतियोगिता की गई, जिसमें बालीबॉल विजेता टीम प्रतियोगिता में कन्हैया, कुलदीप, अनुज, दिलशाद, संदीप अभिशार शरद रहे। कबड्डी में रश्मि, शालनी, प्रियाशी, पल्लवी, गुंजन रंजना शिखा ने बाजी मारी।

खेल कूद प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर विद्यालय प्रधानाचार्य के संयुक्त प्रयास से विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिताएं की जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं होती हैं, तो हमारे देहात क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान और निखारने का एवं आगे बढ़ने का बल मिलता है और यही बच्चे आगे चलकर ब्लॉक स्तर/ जिला स्तर/ प्रदेश स्तर/ नेशनल स्तर तक खेलते हैं।

कार्यक्रम के निर्णायक सुलखान सिंह यादव ने विजेताओं को घोषित किया। सभी खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को लंच बॉक्स  पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य सुलखान सिंह यादव ओमप्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा साहिल, भाजपा नगर मंत्री, चंदभान पासवान, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार विश्वकर्मा एवं विद्यालय स्टॉप उपस्थित रहे।
 










संबंधित समाचार