
फतेहपुर: बुधवार को विजयीपुर ब्लॉक के गड़हा ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्य का मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव लापता रहे। इसके अलावा तकनीकी सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक के पास संबंधित कागजात और अभिलेख भी मौजूद नहीं थे।
कार्यस्थल पर कार्यरत लोगों की उपस्थिति मस्टररोल में दर्ज न करके एक रजिस्टर पर किया जा रहा था। ऐसी लापरवाही देखकर सीडीओ ने रोष व्यक्त करते हुए लापरवाह कार्यकर्ताओं को खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही।
साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिया गया और तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा BDO को सचेत किया गया कि समस्त कार्यस्थलों पर अभिलेख की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं और कर्मिकों की उपस्थित मस्टर रोल तथा मोबाइल मोनिटरिंग सिस्टम में दर्ज कराएं। साथ ही सख्त आदेश देते हुए कहा की- भविष्य में ऐसी गलती दोबारा होने पर या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक की सेवा समाप्त कर दिया जाएगा।
Published : 2 December 2020, 5:54 PM IST