फतेहपुर: भीषण गर्मी से टूरिस्ट बस में यात्रियों की गर्मी के कारण बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश के फतेहुर में एक टूरिस्ट बस के यात्रियों की गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 June 2024, 3:52 PM IST
google-preferred

फतेहुर: देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश के फतेहुर में एक टूरिस्ट बस के यात्रियों की गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई। इस बस में 50 श्रद्धालु सवार थे, जो काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। एक-एक कर सभी यात्री अचेत होने लगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यात्रियों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 11 मरीज सहारनपुर और मुज्जफरपुर के हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

गर्मी के कहर के कारण श्रद्धालुओं की हालत खराब होने की सूचना के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

Published : 
  • 3 June 2024, 3:52 PM IST

Advertisement
Advertisement