फतेहपुर: निकाय चुनाव में बवाल, तोड़ी गयी गाड़ियां, भाजपा विधायक ने कहा सपाईयों ने किया हमला

फतेहपुर में निकाय चुनाव पूरे शबाब पर है। शहर में भाजपा के सदर विधायक विक्रम सिंह पर हमला हुआ है। इसमें कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले गये हैं। घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 November 2017, 8:45 PM IST

फतेहपुर: जिले में शांति पूर्ण चुनाव के प्रशासन के दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। रविवार शाम शहर में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि सपाईयों ने सत्तारुढ़ दल के सदर विधायक विक्रम सिंह के काफिले पर हमला कर दिया।

फतेहपुर: विधायक विक्रम सिंह डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE.. कहा, कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि

घटना के समय विधायक के साथ भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी भी मौके पर थीं। कई गाड़ियों के शीशे टूटे हैं। 

मामला शहर के साथरियाव इलाके की है। जहां पर चुनाव प्रचार के दौरान सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। 

निकाय चुनाव में भाजपाईयों की कलह चरम पर.. फतेहपुर के सदर विधायक से प्रदेश अध्यक्ष हुए नाराज, थमाया नोटिस 

करीब आधे दर्जन लोगों को इस दौरान चोट लगी है। मौके पर हंगामे के बाद भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी।

देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर तैनात हो गयी है। अब सत्तारुढ़ भाजपाई..सपाईयों पर कार्यवाही के लिए दबाव बनाये हुए हैं।

हमला सपा की साजिश- भाजपा विधायक

भाजपा विधायक विक्रम सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ से घटना के तुरंत बाद एक्सक्लूसिव बातचीत की और कहा कि यह हमला सपा की एक सुनियोजित साजिश है।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको फतेहपुर नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

 

Published : 
  • 19 November 2017, 8:45 PM IST