फतेहपुर: डॉक्टरों का कोलकाता रेप कांड के खिलाफ कैंडल मार्च, हड़ताल की दी चेतावनी

फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता में हुए रेप कांड के खिलाफ सोमवार को एक कैंडल मार्च निकाला। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 August 2024, 9:57 AM IST
google-preferred

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता में हुए रेप कांड के खिलाफ सोमवार को एक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में डॉक्टरों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में डॉक्टर शामिल हुए, जो देश भर में बढ़ते महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और कानूनी उपाय अपनाने की जरूरत है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और अपराधियों को सजा दी जा सके।

हड़ताल की दी चेतावनी 

इस बीच, फतेहपुर अस्पताल की महिला डॉक्टरों ने भी अपनी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने अस्पताल में वॉशरूम और रेस्ट रूम जैसी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। डॉक्टरों ने कहा कि अगर इन बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं किया गया, तो वे कल से OPD बंद कर हड़ताल पर जाएंगी। 

तुरंत कार्रवाई की मांग

महिला डॉक्टरों का कहना है कि उनके लिए कामकाजी माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे अपने कामकाज को बंद कर धरने पर बैठेंगी। इस घटनाक्रम से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा।

Published : 
  • 16 August 2024, 9:57 AM IST

Advertisement
Advertisement