हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में बकरी चराने गई महिला को ट्यूबवेल में पानी पीने के बाद हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबि असोथर थाना क्षेत्र के रिठवा गांव निवासी जगन्नाथिया 60 वर्ष पत्नी जगतपाल लगभग शनिवार को बकरी चराने के लिए जंगल में गई थी। दोपहर करीब 4 बजे पानी पीने के लिए गांव के ही एक ट्यूबवेल में पानी पीने के लिए गई।

पानी पीने के बाद वापस लौटते समय बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह अचेत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी।
इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 26 May 2024, 9:09 AM IST
Topics : Electric Current Fatehpur High Tension line tube well उत्तर प्रदेश करंट ट्यूबवेल फतेहपुर महिला