हिंदी
फतेहपुर: जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंर्तगत सूर्या होटल के समीप कोचिंग और स्कूल जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे भाई-बहनों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में मारे गये दोनों मृतक सगे भाई-बहन थे। मृतक मासूमों की पहचान अंशिका और प्रांशु के रूप में की गयी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
हादसे में घायल एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रक को पुलिस ने घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चिल्ली मोड़ से पकड़ लिया परन्तु ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए जहानाबाद थाने के प्रभारी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Published : 3 April 2018, 5:43 PM IST
Topics : जहानाबाद ट्रक फतेहपुर सड़क हादसा सूर्या हास्पिटल
No related posts found.