
फतेहपुर: फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्टेट बैंक के पास स्थित अनिरुद्ध ज्वैलर्स में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवर का सफाया कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार दुकान के मालिक विनय सोनी रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने बगल में स्थित आयुर्वेदिक दवा की दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर ज्वैलरी शॉप में प्रवेश किया। तिजोरी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात चुरा लिए।
बगल की दुकान की दीवार तोड़कर घुसे चोर
चोरी की जानकारी सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दीवार में सेंध देखकर दी। सूचना मिलते ही विनय सोनी दुकान पहुंचे और पुलिस को बुलाया। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान हो सके। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।
Published : 12 February 2025, 9:57 AM IST
Topics : Anirudh Jewellers CCTV Footage Dynamite News Fatehpur Jewellery shop burglarized newstoday Thariyanv police