
फतेहपुर: सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के चक्कर में एक युवक को तमंचे के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। थरियांव थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
आरोपी युवक ने देशी तमंचे के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया गया और तमंचा भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस की अपील
थरियांव थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों से बचें और सोशल मीडिया का सही उपयोग करें।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
Published : 16 January 2025, 7:29 PM IST
Topics : Breaking News Dynamite News Fatehpur Hindi News police social media uttar pradesh Virla Video