हिंदी
फतेहपुर: फतेहपुर जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खखरेरू थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
13 साल और 17 साल के आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 13 वर्षीय परमवीर और 17 वर्षीय आकाश कुमार शामिल हैं। दोनों ग्राम सलवन के रहने वाले हैं। खखरेरू थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल के अनुसार, दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कार्रवाई में शामिल टीम
गिरफ्तारी में निरीक्षक श्याम सुंदर यादव और कांस्टेबल सुशील कुमार की टीम शामिल रही।
Published : 11 February 2025, 6:11 PM IST
Topics : Dynamite News Fatehpur district fatehpurnews Khakhreru police Latest News news today POCSO Act rapecase uppolice