Site icon Hindi Dynamite News

Kisan Andolan: किले में तब्दील हुआ गाजीपुर बॉर्डर, किसानों की भारी तादाद, NH-24 बंद, बढी बैरिकेडिंग, जानिये ताजा अपडेट

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन फिर एक बार तेज होने लगा है। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पुलिस ने रातों रात सुरक्षा बढा दी है और आंदोलन स्थल किले में तब्दील हो गया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Kisan Andolan: किले में तब्दील हुआ गाजीपुर बॉर्डर, किसानों की भारी तादाद, NH-24 बंद, बढी बैरिकेडिंग, जानिये ताजा अपडेट

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन फिर एक बार तेज होने लगा है। यहां आसपास और विभिन्न राज्यों से आने वाले किसानों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस ने दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर रातों रात कई लेयर की बैरकेडिंग के साथ सुरक्षा ब्यवस्था और बढा दी है।आंदोलन स्थल किले में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें: Rakesh Tikait BKU: किसान नेता राकेश टिकैत ने Twitter को लिखा ये संदेश, जानिये ट्विटर से उनकी ये मांग

कृषि कानूनों के विरोध आंदोलनरत कुछ किसानों ने एक फरवरी को संसद मार्च की भी धमकी दी थी। संभावित मार्च और इससे उपजने वालों हालातों के मद्देनजर  पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सभी थाना पुलिस को मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है। पुलिस घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ें: Rakesh Tikait: जानिये राकेश टिकैत के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य, कैसे बने किसान नेता? कभी की थी पुलिस की नौकरी, गये कई बार जेल 

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान लगातार पहुंचते जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले हुई किसान महापंचायत में भी किसानों से आंदोलन को तेज करने को कहा गया था। किसानों की बढ़ती संख्या बल को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर रातोरात 12 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है।

यह भी पढ़ें: गाजीपुर बार्डर: देखिये इस समय राकेश टिकैत के धरने का ताजा हाल, पुलिस बैकफुट पर, मोर्चे पर डटे किसान 

सिंघु बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मी

गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के साथ ही नुकीले तार भी लगाए गए हैं। एनएच 24 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नोएडा सेक्टर 62 से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते को भी पूरी तरह बंद किया गया है। कई रूट से ट्रैफिक को डावर्ट कर दिया गया है। 
 

Exit mobile version