
लखनऊ: मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में पेश कर दिया। जिसके बाद कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते समय इस बजट को किसानों के लिए खास बताया। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मार्च तक देश के किसानों के खाते में 2 हजार रुपए पहुंच जाएंगे। साथ ही दावा किया कि इससे किसानों का सशक्तिकरण होगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के व्यापारियों को भाया इस साल का अंतरिम बजट, आम आदमी से जुड़ा बताया
इसी के साथ उन्होंने बताया कि किसानों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाकर किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। कृषी मंत्री राधामोहन ने कहा कि मिल्क प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु आयोग का गठन किया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि विदेशों में जो सी फूड्स प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट किया जाता था उसमें 95 फीसदी की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें: Budget 2019: जानिए..अंतरिम बजट से क्या मिला किसानों को..
कृषी मंत्री राधामोहन ने किसानों को लेकर कहा कि जो दल किसानों को लेकर बाते करते हैं, असल में उनकी निष्ठा केवल एक परिवार के लिए है। उन्होंने कहा कि 2022 आते-आते किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी और यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा सीमांत किसान हैं। 6 हजार रुपए सालाना मिलने से उन्हें खेती में मदद मिलेगी।
Published : 2 February 2019, 3:05 PM IST
Topics : Agriculture Minister budget 2019 Piyush Goyal radha mohan singh कृषि मंत्री बजट बजट2019 राधामोहन सिंह