ChakkaJam Live: किसानों का चक्का जाम शुरू, सड़कों पर बैठे आंदोलनकारी, देखें लाइव तस्वीरें

डीएन ब्यूरो

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान सड़कों पर बैठे हैं। देखें तस्वीरें डाइनामाइट न्यूज़ पर

दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है।

सड़कों पर बैठे आंदोलनकारी

किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया।

किसानों ने शाहजहांपुर बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया

किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया

जम्मू-कश्मीर में किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया।

बेंगलुरु में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

देशव्यापी चक्काजाम ’के तहत कृषि कानूनों के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।








संबंधित समाचार