
नई दिल्ली: आज से 10 जून तक देशभर में लोगों को फलों, सब्जियों और दूध की किल्लत से जूझना पड़ सकता है, क्योंकि देशभर के किसान 10 दिन की हड़ताल पर है। किसानों ने अपनी मांगो को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ गांव बंद आंदोलन शुरू कर दिया है।
देश के लगभग 22 राज्यों के 130 संगठनों ने इस आंदोलन का सर्मथन कर रहे हैं। किसान की मुख्य मांग सब्जियों के न्यूनतम मूल्य, समर्थन मूल्य और न्यूनतम आय समेत कई मुद्दों को है। इसी मांग को पूरा करने के लिए किसान हड़ताल पर हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: किसानों की कर्जमाफी के लिये यूपी सरकार ने पेश की एक और योजना
आज मध्य प्रदेश में आंदोलनकारी किसानों ने सड़कों पर दूध बहा कर इसका विरोध किया। वहीं पंजाब के फरीदकोट में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी के बाहर डेरा जमाकर बैठ गये और सब्जी मंडी के अंदर आने वाली सब्जी की गाड़ियों को रोक दिया। इसके साथ ही कई जगह किसानों ने दूध बहाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
किसान नेताओं ने आज से 10 जून तक सब्जी, फल और दूध की सप्लाई को बंद करने का ऐलान किया है। अगर ऐसा हुआ तो खाने-पीने की चीजों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।
Published : 1 June 2018, 1:27 PM IST
Topics : 22 राज्य किसान किसान आंदोलन किसान संगठन मध्य प्रदेश हड़ताल